नैनीताल, दिसम्बर 19 -- गरमपानी। स्वच्छ गांव अभियान के तहत ग्राम धारी में शुक्रवार को ग्राम प्रधान कमल सिंह जंतवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने ग्राम धारी को भुजान से जोड़ने वाले दो किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर झाड़ी कटान अभियान की शुरुआत की। यह मार्ग गांव के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से वे प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं। लंबे समय से मार्ग पर घनी झाड़ियां उगने और असुरक्षित स्थिति के कारण बच्चों एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...