हरिद्वार, मई 9 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान और शौर्य के प्रति आगामी पीढ़ी प्रेरित होती है। ग्राम धारीवाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका शनिवार को भव्य समारोह में अनावरण हुआ। अनावरण करते हुए कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर योद्धा हुए जिन्होंने स...