काशीपुर, अप्रैल 28 -- दीप पाठक, काशीपुर। रामनगर रेंज के जुड़का बीट स्थित गांधीनगर खत्ता क्षेत्र में वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा लेकर प्लांटेशन करने पहुंची टीम को मंगलवार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि विभागीय टीम को एक ही दिन में दो बार मौके से वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने जमीन को राजस्व भूमि बताते हुए न केवल हंगामा किया, बल्कि महिलाएं भी धरने पर बैठ गईं और किसी भी कीमत पर जमीन छोड़ने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर वन विभाग द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद मार्च 2025 में कब्जा लेकर तारबाड़ की गई थी। उस समय कुछ ग्रामीणों ने भूमि पर गेहूं की फसल बो रखी थी। ग्रामीणों के अनुरोध पर विभाग ने फसल कटाई तक उन्हें मोहलत दे दी थी। फसल कटने के बाद मंगलवार दोपहर वन विभाग की टीम हैरो मशीन के साथ...