पाकुड़, फरवरी 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत भवन के सभागार में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का बैठक में जलसहिया रुक्मिणी देवी एवं मुखिया सुजाता हेंब्रम के उपस्थिति में कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव में जगह-जगह पर नया नाडेप बनाया गया है। जिसमें अपने घरों के गीले व सूखे कचरे को डालना है। साथ ही सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव में जितने भी खराब चापाकल एवं कुआं हैं सभी की पानी की जांच की जाए एवं खराब चापाकलों का मरम्मत किया जाएगा। अंत में अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...