ग्राम चौपाल यात्रा का भाजपाईयों ने किया स्वागत
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के बड़नगर से बनारस जा रही ग्राम चौपाल यात्रा के बुधवार शाम नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन नेहा तिवारी, प्रतिनिधि आशीष तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह तथा महाराज सिंह लोधी ने यात्रियों को फूलमालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में सांसद राजपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश के नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने पूरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने हमेशा देशवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं ही संचालित की हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.