बलिया, जून 17 -- बेल्थरारोड। सीयर ब्लाक के तुर्तीपार गांव में बुधवार को एडीएम (नमामि गंगे) की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। चौपाल में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में एसडीएम शरद चौधरी सहित विभिन्न विभागों के ब्लाक एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने गांवों में लगाई चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...