मिर्जापुर, जून 13 -- जिगना। क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि हर घर नल योजना के अधिकांश नलों से पानी नहीं आ रहा है। 80 प्रतिशत नलों की टोटियां सूखी पड़ी है। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारीसमस्या का समाधान प्रधान आशीष यादव ने बताया कि भूमिगत पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पाइपलाइन टूटने और लीकेज होने के कारण जलापूर्ति ठप है। ग्राम सचिव अपेक्षा यादव ने बताया कि शासन स्तर से चयनित आवास के लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया।आधिकारियों की अनुपस्थिति जिला प्रोबेशन विभाग के समन्वयक अरुण मिश्रा नोडल अधिकारी के रूप में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पेंशन, कृषि, राजस्व एवं अन्य विभागो...