मुरादाबाद, मई 16 -- क्षेत्र के गांव नगलिया जट में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ,जिसमें ग्रामीणों ने अनेकों समस्याएं गिनाई। शनिवार को ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव का संपर्क मार्ग बहुत ही टूटा हुआ है। इसका मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। इसके अलावा गांव में जल निगम की ओर से जो सड़के क्षतिग्रस्त की गई उसे ठीक कराया जाए, सड़क के गड्डो को लेकर भी मुद्दा उठाया गया। कहा कि जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं उसे ठीक कराया जाए। ऐसे इसके अलावा ऐसे उपभोक्ता जिनके राशन कार्ड में नाम कट गए हैं उनके नाम दोबारा जोड़े जाएं। ग्रामीणों ने अनेको समस्याएं उठाई, जिसका समाधान भी किया गया। यह भी पढ़ें- चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं इस मौके पर ग्राम प्रधान संजीव चौधरी के अलावा एडीओ पंचायत, ब्लॉक बिलारी के अलावा समाज कल्याण, पशु विभाग आदि के अ...