कन्नौज, जून 14 -- ठठिया संवाददाता। विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायत जैनपुर में रविवार शाम आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। चौपाल में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने मौजूद रहकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना था। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बाहापुर में भाजपा नेताओं ने चौपाल लगाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...