मिर्जापुर, फरवरी 14 -- पड़री। विकास खंड पहाड़ी की उमरिया अयोध्या प्रसाद और थानापुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उमरिया अयोध्या प्रसाद में सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार ने तीन प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की। उन्होंने हैंडपंप मरम्मत, आवास और परिवार रजिस्टर की नकल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान किया। वहीं, थानापुर में डीपीआरओ संतोष कुमार, बीडीओ बबिता सिंह और एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने हर घर नल योजना का पानी पूरे गांव तक न पहुंचने की शिकायत की। ग्राम प्रधान रामसागर भारती ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत कार्य अधूरा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.