बलिया, जून 15 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय के पास उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को सीआरओ गुलशन कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में राजस्व विभाग के साथ ही ब्लाक, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 26 मामले आये, जिनमें तीन का निस्तारण किया गया।चौपाल में जमीन, पेंशन, आवास के अलावा पेयजल, सड़क, नाली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें अधिक रहीं। चौपाल में रसड़ा एसडीएम रवि कुमार, तहसीलदार निखिल शुक्ल, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, नपं के ईओ रोहित भारती, एसडीओ जाहिद इकबाल, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, लिपिक रवीश कुमार, सभी लेखपाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...