बाराबंकी, मार्च 6 -- मसौली। ग्राम पंचायत बेरी और अनखा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 4 शिकायत आई। मौके पर एक का निस्तारण किया। शेष तीनों शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बेरी में पंचायत घर में आयोजित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम प्रसाद वर्मा के समक्ष गांव के उमेश पुत्र बाबू लाल ने परिवार रजिस्टर नकल के लिए प्रार्थना दिया और रामकिशोर पुत्र भाईलाल ने जन्म प्रमाण के लिए प्रार्थना दिया गया। जिसमें पंचायत सचिव अजय कुमार वर्मा ने तत्काल परिवार रजिस्टर जारी किया। वहीं ग्राम पंचायत अनखा में पंचायत घर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुक की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में गांव के चेतराम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए और सियाराम ने पेंशन के लिए प्रार्थना दिया। जिसके प्रार्थना पत्...