सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अठकोनिया के पंचायत भवन में गांव की समस्या गांव में समाधान करने के लिए ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सचिव गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी, आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभन्नि जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव गौरव श्रीवास्तव, विंध्याचल गिरी, रणजीत, सत्यनारायण, अब्दुल रईस, जंग बहादुर, नूर मोहम्मद, कल्लू पाल, ज्ञान प्रसाद, मैमुन्नीशा, इनरमती, क़ासिम अली, मीरा, शिव पूजन, राजाराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.