बिजनौर, फरवरी 21 -- ग्राम शाहकरमपुर गिलाड़ी में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान शासकीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ग्राम गिलाड़ी में मिनी स्टेडियम निर्माण अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए। शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नहटौर ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करके उनके प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ब्लॉक कार्यालय में पौधारोपण किया उसके उपरांत ग्राम पंचायत बैरननगर द्वारा बनाए गए चौधरी चरण सिंह मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। साथ ही ब्लॉक में संचालित कैंटीन का भी लोकार्पण किया। ब्लॉक कार्यालय के अलावा ग्राम पंचायत शाहकरमपुर गिलाड़ी के पूर्व माध्यमिक विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.