लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- मकसूदपुर। पसगवां ब्लाक क्षेत्र की दो पंचायतों में आयोजित ग्राम चौपाल जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण महज खानापूर्ति बनकर रह गई। गांव स्तर पर ही आम जन को सरकारी सुविधा मुहैया कराए जाने सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जिम्मेदार पहुंचे ही नही। दरअसल ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहिजना रामपुर बनवारी में जिला विकास अधिकारी को पहुंचना था। जिले से उनके न पहुंचने पर प्रधान गीता मिश्रा की मौजूदगी में चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में पंचायत सचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि राशन कार्ड व साफ सफाई से जुड़ी शिकायते आई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता भी मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां की अध्यक्षता में आयोजित होन...