हाथरस, जनवरी 3 -- सहपऊ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला बिहारी एवं मढ़ाभोज ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में किया गया । चौपालों में सर्दी के कारण ग्रामीणों की उपस्थिति काफी कम रही । इन चौपालों में आए ग्रामीणों से उनके ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यो के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों ने ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यो के बारे में सुझाव मांगे। इस मौके पर मढ़ाभोज प्रधान चंदन शर्मा ,नगला बिहारी प्रधान ओमवीर सिंह पंचायत सचिव बंशीवाला के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...