गाजीपुर, अप्रैल 2 -- नंदगंज। जनपद के थानों के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने थाना नंदगंज परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम चौकीदारों को सफारी सूट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य चौकीदारों के मनोबल को बढ़ाना और उनके परिधान में एकरूपता लाना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और पुलिस और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। नए परिधान से उन्हें समाज में एक अलग पहचान मिलेगी। वितरण के बाद चौकीदारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आगामी त्योहारों को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें अपने क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी...