प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा में पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर कार्य कर रहे रामबाबू तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोनी नदी का पुनरुद्धार अत्यंत आवश्यक है। ग्राम पंचायत अध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि पंचायत स्तर पर नदी को अविरल और निर्मल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शोध छात्र शिवम अस्थाना, सौरभ दुबे, अनिकेत शुक्ल, राजेंद्र मौर्य, दीपक सहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...