औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि और पशुहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील औरैया के ग्राम क्योंटरा में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।राहत चौपाल के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बाढ़ राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से भी सतर्क रहने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेटों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर इस अवसर पर 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद ...