दरभंगा, मई 3 -- शेष नारायण झा,केवटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से पैगंबरपुर ग्राम कचहरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सरपंच नाजमा खातून की अध्यक्षता में किया गया। अधिवक्ता रणधीर कुमार चौधरी ने नालसा के संबंध में विस्तृत चर्चा की। सचिव उषा झा ने कहा कि छोटो- मोटे विवादों को ग्राम कचहरी के माध्यम से निपटाएं। मुखिया प्रतिनिधि प्रो. मोहसिन ने भी विचार रखे। डॉ. अमित कुमार तथा एएनएम पूजा भारती ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकतानुसार दवाइयां दी। शिविर में उप सरपंच पूनम देवी, अधिकार मित्र नीलांबर मिश्र, एसआई संजय कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.