जहानाबाद, सितम्बर 29 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। ग्राम कचहरी में लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए चौकीदारों की सेवा उपलब्ध कराने संबंधी मुख्य सचिव के निर्देश से जिले के सरपंचों में खुशी देखी जा रही है। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी कर सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को ग्राम कचहरी के मामलों में नोटिस तामिला सुनिश्चित कराने के लिए चौकीदारों की सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत ग्राम कचहरी को सौंपे गए मामलों में संबंधित पक्षकारों तक समय पर नोटिस पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...