मुजफ्फरपुर, मई 19 -- औराई, एसं। प्रखंड के भरथूआ ग्राम कचहरी में मंगलवार को ऑनलाइन दर्ज मुकदमा की सुनवाई की गई। वादी शबाना खातून ने अपने ससुर मो. हबीब पर सिर फोड़कर घायल करने का आरोप लगाया। न्यायपीठ के सदस्य सरपंच वूलन देवी, पंच इंदु यादव, पंच सुचित्रा देवी, पंच जय नारायण मांझी एवं पंच इंदू देवी ने न्यायमित्र रमा शंकर राय के परामर्श से कई बैठकों के माध्यम से मामले की सुनवाई की। पंचों ने दोनों पक्षों के बीच बॉन्ड बनवाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद का निपटारा करा दिया। ग्राम कचहरी सचिव नागेंद्र पंजियार ने मामले के निष्पादन को लिपिबद्ध किया। वहीं रतवारा बिंदवारा पश्चिमी ग्राम कचहरी में एक जमीनी विवाद में पंचों ने एक अहम फैसला देते हुए वादी दुखा सहनी व प्रतिवादी सुशील साह के बीच-बीस वर्ष के जमीनी विवाद का निबटारा कर दोनों को गले मिलवा दिया।...