पटना, फरवरी 26 -- बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने ग्राम कचहरियों में सुनवाई के दिन में परिवर्तन करने की मांग की है। मामले को लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने गुरुवार को मुख्य सचिव को पत्र दिया है। संघ की ओर से मांग की गई है वर्तमान में सुनवाई का दिन मंगलवार और शुक्रवार को बदल कर शनिवार, रविवार या सोमवार कर दिया जाए। संघ का तर्क है कि मंगलवार और शुक्रवार धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन है, इसलिए लोग इस दिन न्याय के उपस्थित नहीं हो पाते हैं। 2006 से 2025 तक ग्राम कचरियों में शनिवार को गांव से जुड़े केस की सुनवाई होती थी। पंचायती राज विभाग ने इसे बदलकर मंगलवार और शुक्रवार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...