बदायूं, जून 4 -- बिसौली। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण प्रदेश स्तरीय संस्थान लखनऊ के लिये हो गया है। अब यहां की जिम्मेदारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार वर्मा को मिली है। नवीन प्राचार्य ने बुधवार के लिये कार्यभार ग्रहण कर दिया। इस दौरान नये प्राचार्य का लोगों ने स्वागत किया एवं पूर्व तैनात प्राचार्य को विदाई दी। प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार, हरीश उपाध्याय, प्रदोष कुमार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सदस्यता, पर्यावरण, वित्तीय प्रबंधन पर की गई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...