ग्राम्यांचलों में शिवमंदिरों में भक्तों ने चढ़ाया जल
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, हिटी। सावन के तीसरे सोमवार को ग्रामीण इलाकों के शिवालयों और देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई। दर्शन-पूजन के लिए वे सुबह से कतारबद्ध हो गए। भगवान शंकर को गंगाजल, विल्वपत्र, दूध और फूल-माला चढ़ाकर उन्होंने मंगलकामना की। नागपंचमी पर्व होने की वजह से दिन विशेष का महत्व बढ़ गया। यह भी पढ़ें- सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्थाभक्तों का भक्तिभाव चौबेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मार्कण्डेय महादेव मंदिर (कैथी) में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर बाबा का जलाभिषेक किया। उन्होंने उन्हें बेलपत्र, दूध और फूल-माला चढ़ाया। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर समेत कई जिलों के लोग यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर में कांवरियों ने भी जल चढ़ाया। बिहार के श्रद्धालुओं ने भी बाबा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.