देहरादून, सितम्बर 2 -- नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल में ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक व आईएएस (प्रशिक्षु) ज्योति ने ग्राम्य विकास विभाग अंतर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से सहकारिताओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामुदायिक स्तर के उद्यमों तथा निर्माणाधीन अधोसंरचना यथा संग्रहण केंद्र निरीक्षण किया गया। ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार में समुदाय आधारित संगठनों के माध्यम से संचालित विभिन्न उद्यमों का परियोजना निदेशक द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उद्यमों की प्रगति, संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं सीएलएफ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रोशन लाल, खंड विकास अधिकारी, ब्रह्मकांत भट्ट, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परि...