ग्रामीण हाट में सुधा की तर्ज पर खुलेगा जीविका दीदियों का काउंटर
बांका, अगस्त 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए अहम कदम उठाए हैं। अब पंचायत में ग्रामीण हाट और प्रखंड व जिला स्तर पर हाट व मार्ट विकसित किए जाएंगे। जिससे गांवों के उत्पादों को बाजार मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन हो। जिले में सुधा आउटलेट की तरह जीविका दीदियों के उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष ग्रामीण हाट में काउंटर बनाए जाएंगे। जहां जीविका दीदियों के द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री होगी। जिले में ऐसे 18 ग्रामीण हाट स्थापित करने की तैयारी को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्थल का भी चयन कर लिया गया है। जहां वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण हाट बनाए जाएंगे। इसमें नाबार्ड भी सहयोग कर रहा है। जिसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। इन ग्रामीण हाटों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.