हरिद्वार, जून 11 -- दर्जाधारी नितिन गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गुरुवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में नितिन गौतम का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि नितिन गौतम लंबे समय से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं तथा उनके नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से करूं...