भागलपुर, अप्रैल 6 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को औलियाबाद प्लस टू स्कूल, झंडापुर में एक भव्य ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक ईं. शैलेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन भागलपुर डॉ. अशोक कुमार, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल तथा अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर आईएमए के स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रेखा झा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में लगभग 650 मरीजों की जांच और उपचार किया गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.