अलीगढ़, सितम्बर 30 -- ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर 'ई-पंजीकरण' सुविधा ठप जनपद के 73 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज पर्चे बनवाने को कतार में, डाटा एंट्री ऑपरेटरों के अभाव में कंप्यूटर-प्रिंटर शोपीस बने

स्थानीय स्वास्थ्य सेवा की स्थिती n ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन, लैब रिपोर्ट व प्रिस्क्रिप्शन बंद पड़े n स्वास्थ्य केंद्रों में मशीनें पहले भेजीं, परन्तु 'सिस्टम चलाने वाला' नहीं n लोकेश शर्मा अलीगढ़। सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को 'ई-सुश्रुत' और 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' से जोड़कर डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है, पर जमीनी हकीकत इस दावे से उलट है। प्रदेश के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर ई-पंजीकरण की व्यवस्था ही बेपटरी है। कहीं सिस्टम चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं हैं तो कहीं तकनीकी अड़चनें डिजिटल व्यवस्था की राह रोक रही हैं। नतीजा यह है कि कंप...