ग्रामीण स्तर पर मजबूत होगा रोग निगरानी तंत्र
जहानाबाद, अगस्त 12 -- ग्रामीण चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की पहचान का दिया गया प्रशिक्षण जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की समय पर पहचान और स्वास्थ्य विभाग तक त्वरित सूचना पहुंचाने के लिए रोग निगरानी तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी में प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सकों के लिए वीपीडी (वैक्सीन से रोके जा सकने वाले रोग) सर्विलेंस समेत डायरिया, डेंगू, सर्पदंश और श्वानदंश जैसे रोगों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर संदिग्ध रोगियों की पहचान, सामुदायिक स्तर पर रिपोर्टिंग और समय पर रेफरल व्यवस्था को प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण में चिकित्सकों को विभिन्न संक्रामक रोगों के प्रमुख लक्षण, संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.