वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। काशी कला कस्तूरी संस्था ने ग्रामीण स्कूल प्रोजेक्ट माला हायर सेकंडरी स्कूल, गुड़िया कछंवा में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शबनम ने बताया कि बीएचयू के कैंसर विभाग के एमिरेट्स प्रोफेसर एचएस शुक्ला ने कैंसर के विभिन्न स्वरूपों के बारे में चर्चा की। इस मौके पर डॉ. प्रभास झा, प्रो. प्रदीप मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...