बगहा, मार्च 30 -- बगहा। इस बार बिहार बोर्ड के परीक्षा परिणामों ने एक नई तस्वीर पेश की है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहरी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। राज्य और जिला टॉपरों की सूची में बगहा के एक भी शहरी विद्यालय का नाम नहीं होना इस बदलाव की स्पष्ट तस्वीर दिखाता है। खास बात यह रही कि बगहा क्षेत्र के 8 विद्यार्थियों ने टॉपरों में अपनी जगह बनाकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। इन 8 सफल विद्यार्थियों में 6 बेटियां शामिल हैं, जो ग्रामीण समाज में शिक्षा और सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। साधारण परिवेश, सीमित संसाधन और कई चुनौतियों के बावजूद इन छात्राओं ने अपने हौसले और मेहनत से यह साबित कर दिया कि सफलता किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण विद्यालयों में पढ़ने वाले इन छात्रों के पास न तो आधुनिक सुविधाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.