ललितपुर, अप्रैल 12 -- महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धवारी में रहने वाले ग्रामीण ने विवाद के चलते गांव के ही विपक्षियों पर रास्ते में सरेआम गाली गलौज व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम धवारी निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र जगभान सिंह ने कोतवाली महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसका पुराना विवाद गांव में ही रहने वाले विपक्षी अमोल पुत्र प्रीतम सिंह और उसके परिजनों से चल रहा है। जिस कारण वह उससे रंजिश भी रखते हैं। चार अप्रैल की रात्रि आठ बजे वह अपने काम से जा रहा था, तभी विपक्षी अमोल सिंह ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ उसे गांव के रास्ते में दबोच लिया और उसके साथ सरेआम गाली-गलौज की। जब उसने विपक्षियों की इस हरकत ...