पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर प्रखंड में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के बीच प्रभावी समन्वय को सशक्त करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड की जीविका से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में अपनी भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर राहुल कुमार राजा द्वारा एसएचजी-पीआरआई कन्वर्जेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार स्वयं सहायता समूह पंचायतों के साथ मिलकर आजीविका संवर्धन, सामाजिक सशक्तिकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन और सामुदायिक विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्...