औरंगाबाद, मई 8 -- सहयोग शिविर की तैयारियां तेज फोटो- 8 मई एयूआर 7 तरारी पंचायत सरकार भवन स्थित कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक करते बीडीओ एवं कर्मी दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविरों के सफल संचालन को लेकर डीएम की समीक्षा, दिए सख्त निर्देशसहयोग शिविर की तैयारी 19 मई को आयोजित होने वाले शिविर के सफल संचालन के लिए तरारी पंचायत सरकार भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां विभिन्न कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शिविर की तैयारी एवं ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर बीडीओ ने कंट्रोल रूम में कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में अब तक प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियो...