पटना, अप्रैल 17 -- उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग का कामकाज संभाला। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें सड़क निर्माण की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि ग्रामीण सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली तो दोषी इंजीनियर और संवेदकों पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि राज्यभर में अब तक 1,20,178 किलोमीटर से अधिक लंबी पक्की सड़कों का निर्माण हो चुका है। इससे 1,21,151 बसावटों को जोड़ा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ सड़क सम्पर्कता से सर्वाधिक लाभ विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इलाकों को हुआ है। सात निश्चय-3 के तहत सुलभ संपर्कता के विस्तार के लिए राज्य के महत्वपूर्ण ग्रामीण पथों का अब चरणबद्ध रूप से चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस पहल ...