पटना, फरवरी 28 -- ग्रामीण सड़कों को तय समय में पूरा करने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को अधिवेशन भवन में सचिव दिवेश सेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य प्रायोजित मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, ग्रामीण टोला निश्चय योजना, राज्य योजना (नाबार्ड), मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ नवीनीकरण एवं अनुरक्षण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना, ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, सुलभ संपर्कता योजना, सात निश्चय पार्ट-3 और केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सात निश्चय पार्ट-3 के तहत ग्रामीण सड़कों को चरणबद्ध तरीके से चौड़ीकरण कर उन्हें इंटरमीडिएट लेन (5.5 मीटर) किया जाना है। राज्य में एक लाख 29 हजार 990 बसावटों ...