बेगुसराय, मार्च 20 -- मझौल, एक संवाददाता। मंझौल से कावर झील के धनफर बहियार की तरफ जाने वाली सड़क की स्थिति अच्छी नहीं रहने से किसानों को परेशानी होती है। इस क्षेत्र में किसानों का डेरा भी पड़ता है। कृषि के विकास के लिए बेहतर सड़कों का होना आवश्यक है। यह गन्ना उत्पादक क्षेत्र है। गन्ना ढुलाई में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में ईंट सोलिंग एवं कच्ची सड़क है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि कृषि कार्य में किसानों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय में किसान एवं मजदूरों को खेत तक पहुंचना मुश्किल होता है। अच्छी सड़क नहीं रहने के कारण समय-समय पर प्रशासनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। किसानों ने सड़क के पक्कीकरण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...