लखनऊ, सितम्बर 8 -- -पीएमजीएसवाई फेज-3 के शेष मार्ग तत्काल पूर्ण हों, फेज-4 के 374 मार्गों का शीघ्र हो शिलान्यास : उपमुख्यमंत्री -एफडीआर तकनीक से 1,096.88 करोड़ रुपये की बचत, 3.78 लाख घनमीटर एग्रीगेट के खनन से मिली पर्यावरणीय राहत -ग्रामीण सड़क विकास में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए गुणवत्ता और कार्यकुशल्यता बढ़ाएं अधिकारी : केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि विभाग भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों पर गुणवत्ता, कार्यकुशलता और समयबद्धता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-तीन के शेष मार्गों का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। भारत सरकार द्वारा फेज-चार के तहत स्वीकृ...