भभुआ, मार्च 23 -- (परीक्षा परिणाम) भभुआ, नगर संवाददाता। टॉप 3 के अलावा भी जिले के कई छात्र-छात्राओं ने इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उल्लेखनीय अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती। इस सूची में निभा कुमारी ने 456 अंक, खुशनुमा परवीन ने 441 अंक, दीपाली गुप्ता ने 390 अंक और प्रियांशु कुमार ने 365 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन छात्र-छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रही है। अभिभावकों और शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। फ...