दुमका, मार्च 14 -- सरैयाहाट। एन एच-133 चोपामोड़ -हंसडीहा मार्ग स्थित सरैयाहाट के चरकापाथर व ककनियां मौजा को बाइपास करने की मांग को लेकर शुक्रवार को काफी संख्या में दुकानदार व ग्रामीणो द्वारा एक दिवसीय घरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।‌ मौके पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव के पुत्र आर्कदित्या मौजूद थे।‌ घरना प्रदर्शन के दौरान हमारी मांगे पुरी करो, जब तक बाइपास नहीं बनेगा आंदोलन जारी रहेगा, सरैयाहाट के चरकापाथर-ककनियां मौजा को बाइपास करो, जनता की यही पुकार, बाइपास रोड हो तैयार सहित अन्य नारे लए गए। बताये कि चोपामोड़ से हंसडीहा एन एच-133 मुख्य मार्ग फोरलाइन बन रहा है। जिसमें सरैयाहाट मुख्य चौराहा चरकापाथर व ककनियां मौजा का बाइपास की मांग यहां के दुकानदारो व ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी के बीच से सड़क गुजरने...