दरभंगा, जून 29 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। जिले की सभी 308 पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम हुआ। आगे भी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को यह कार्यक्रम होगा। बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर पंचायत सरकार भवन में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव को मुखिया ने पौधे देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद हरि सहनी, पीएचईजी के प्रधान सचिव सह जिला प्रभारी सचिव राजेश कुमार व जनप्रतिनिधि थे।इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जन भागीदारी के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास से संबंधित जानकारियां दी यह भी पढ़ें- Begusarai News योजनाए...