ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की होगी ऑनलाइन निगरानी
पटना, जून 5 -- ग्रामीण विकास विभाग की सभी विभागीय योजनाओं की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समय से पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीकृत ग्रामीण योजना अनुश्रवण एवं क्रियाशीलता पर्यवेक्षण प्रणाली (सीजीआरएम) पोर्टल का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि एकीकृत व्यवस्था से लोगों को राज्य की योजनाओं की जानकारी मिलेग। लोग अपनी शिकायतें भी पोर्टल पर दर्ज करा पाएंगे। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए कार्यालय और उसकी अलग-अलग शाखाओं में चक्कर काटना पड़ता था। उन्होंने कहा कि देश में बिहार ही एक ऐसा राज्य है, जहां आवास योजना में गरीबों को अतिरिक्त लाभ दिया जाता है। भूमिहीनों को जमीन खरीदने, 199...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.