अररिया, मई 14 -- भरगामा, एक संवाददाता खजुरी बाजार से हरिपुर सीमा तक निर्मित पीसीसी ढलाई सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर सड़क की जांच की। जांच टीम ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया तथा कई स्थानों पर निर्माण सामग्री एवं ढलाई की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क की मोटाई, मजबूती एवं निर्माण मानकों का भी परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप दिख रहा है। हालांकि विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- स्थल पर पहुंचकर ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने की सड़क की जांच बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीण कमलेश कुमार यादव द्वारा सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शिकायत दर...