सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा, के सभागार में बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना अबुआ आवास योजना, मनरेगा, पंचायती राज एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित किश्तों के भुगतान की समीक्षा की गई। उन्होंने 15 मार्च तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्तों का भुगतान अविलंब करने का निर्देश दिया।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में हाउस कंप्लीशन बढ़ाने तथा अभिसरण के तहत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान सभी जॉब कार्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.