कोडरमा, जून 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों एवं बीएफटी को अपने-अपने पंचायतों में मनरेगा के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा के तहत कनीय अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को अधिक से अधिक संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा।

योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश बीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से ...