देहरादून, जनवरी 5 -- ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियरों के लिए एआई आधारित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण कार्य विभाग के प्रमुख विभु विश्वमित्र रावत ने कहा कि बदलते समय के साथ विकास कार्यों में आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि एआई और डिजिटल टूल्स से कार्यक्षमता बढ़ने के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।कार्यशाला में इंजीनियरों को ऑटोकैड, जीपीएस-जीआईएस, परियोजना प्रबंधन और चैट जीपीटी जैसे एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में डा. प्रमोद नायर, डा. विशाल सागर, अनूप बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दु...