बागपत, मार्च 25 -- बागपत। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बागपत में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की प्रशिक्षण प्रदाता संस्था की रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त निदेशक ने डीएम को शिकायतों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने के बाद 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना को संचालित किया हुआ है। जिले में एक संस्था को केंद्र संचालित कर युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई है। संस्था के द्वारा जिले में केंद्र संचालित किए गए है। इन केंद्रों पर फर्जीवाड़े की ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार को की गई है। शिकायत के बाद मंत्रालय से उत्तर प्रदेश कौशल विक...