नैनीताल, अप्रैल 27 -- भीमताल, संवाददाता। जनपद में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआइडीएफ) के अंतर्गत चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के विकास कार्यों को लेकर कई कड़े फैसले लिए गए और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने जिले में संचालित योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 तक जनपद में कुल 117 विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनकी कुल लागत 441.01 करोड़ रुपये है। जबकि नाबार्ड ने 396.95 करोड़ की ऋण सहायता दी है। विभागवार समीक्षा में लोक निर्माण विभाग, स...